अक्षय कुमार की बेटी नितारा अब हो चुकी है इतनी बड़ी, क्यूटनेस ऐसी की लोग माँ को देखना भूल गए

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी दौलत के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय कुमार ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। अक्षय कुमार का हर अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है। भले ही अक्षय कुमार 50 साल से ऊपर के हो गए हैं परंतु उनका स्टाइल अक्सर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। उनके आगे आजकल के लड़के भी फीके नजर आते हैं।
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के पावर कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आदर्श पति-पत्नी हैं। शादी के दो दशक बाद भी इनकी जोड़ी बेमिसाल है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दो बच्चों के माता-पिता हैं, बेटे का नाम आरव कुमार है और बेटी का नाम नितारा कुमार है।
अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार भी काफी हैंडसम हैं, उनको भी कई बार हैंडसम लुक्स में देखा जा चुका है। वहीं अगर हम अक्षय कुमार की बेटी नितारा की बात करें तो वह बड़ी होती जा रही हैं। नितारा को भी स्टाइलिश कपड़े पहने हुए देखा जा रहा है। इसी बीच नितारा का एयरपोर्ट लुक सामने आया है। इन तस्वीरों में नितारा स्टाइल के मामले में अपनी गॉर्जियस मम्मी ट्विंकल खन्ना पर भी भारी पड़ गई हैं। अगर यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद तस्वीरें देख लीजिए।
कभी भैया के पीछे, तो कभी साथ चलती नजर आई नितारा
अपने बड़े भैया आरव कुमार के साथ अक्सर नितारा को साथ देखा जाता है। अक्षय कुमार के बेटे अपनी छोटी बहन को लेकर कितना प्रोटेक्टिव हैं, इस दौरान साफ साफ नजर आता है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से एयरपोर्ट पर साफ़ देखने को मिला। नितारा कभी अपने भैया के पीछे छिपती हुई नजर आई, तो कभी अपने भैया के साथ चलती हुई दिखी। इनके बीच की यह प्यारी सी सिब्लिंग ट्यूनिंग सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रही।
स्टाइलिश डॉटर रिप्ड जींस में आई नजर
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुमार फैमिली की सबसे जूनियर मेंबर नितारा ने इस ट्रेवल के लिए लाइट स्काई ब्लू कलर की रिप्ड जींस पहनी हुई थी। इस स्ट्रेटकट बॉटम्स के साथ नितारा ने पिंकिश शेड का टॉप और वाइट स्किनर्स पहना हुआ था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नितारा ने अपने लंबे बालों पर हेयर बैंड भी लगाया हुआ था। वहीं कंधे पर ऑरेंज कलर का बैकपैक भी देखा जा सकता था। ओवरऑल, यह काफी स्टाइलिश लुक था।
अक्षय कुमार के हैंडसम बेटे का लुक भी कम नहीं था स्टाइलिश
वहीं अगर हम अक्षय कुमार के हैंडसम बेटे आरव कुमार की बात करें तो उनका लुक भी कम स्टाइलिश नहीं था। आरव कुमार डार्क शेड की कार्गो पैंट्स पहने हुए नजर आए थे। उन्होंने इसके साथ डेनिम फिनिश वाली कुर्ता स्टाइल शर्ट मैच की हुई थी। उन्होंने गले में बीडिड नेकपीस पहना हुआ था। वहीं कंधे पर लंबा क्रोशिया वीव वाला बैग टांगा हुआ था। आरव ने इस कूल लुक को स्नीकर्स और स्लिंग बैग के साथ राउंड ऑफ किया हुआ था।
ट्विंकल खन्ना का लुक
अगर हम ट्विंकल खन्ना के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लिए कम्फी एंड स्टाइलिश कपड़े चुने थे। ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी लाडली बेटी की तरह ब्लू कलर की जींस पहन रखी थी। इन फिटेड बॉटम्स के साथ उन्होंने ओलिव ग्रीन कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ था। लॉन्ग स्लीव्स के इस टॉप के फ्रंट पर गेदर्स डिटेल थी, जो उसे एकदम हटकर लुक देती हुई नजर आई। येलो टिंटिड ग्लास, स्टेटमेंट रिंग और कैन्वस शूज के साथ ट्विंकल खन्ना ने अपने इस लुक को फिनिश ऑफ किया।
नितारा का क्यूट एंड स्टाइलिश लुक जीत रही थी दिल
जब यह फैमिली एयरपोर्ट पर नजर आई तो सबसे ज्यादा ध्यान ट्विंकल खन्ना की जगह उनके बच्चों पर गया। जहां आरव का कुल एंड हैंडसम लुक अट्रैक्टिव लग रहा था, वहीं नितारा का क्यूट एंड स्टाइलिश लुक हर किसी के दिल को जीत रहा था। नितारा की क्यूटनेस के आगे तो टिंकल खन्ना को देखना भी हर कोई भूल जाएगा