जब कृति सेनन और सुशांत सिंह के अफेयर की हुई थी चर्चा, इन रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया था बवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कृति सेनन ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों पर राज किया है। कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। कृति सेनन ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शक उनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। उनकी फिल्मों की अक्सर खूब चर्चा होती रहती हैं।
27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में जन्मी कृति सेनन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जी हां, वह पेशे से एक इंजीनियर भी हैं। कॉलेज के दिनों से ही कृति सेनन ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। कृति सेनन ने फिल्मी दुनिया में कदम तेलुगु फिल्म से रखा था। उन्होंने साल 2014 में सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्कादीन’ (1: Nenokkadine) में काफी दमदार किरदार निभाया था। इसमें वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आई थीं।
कृति सेनन ने इसके बाद अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत “हिरोपंती” फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आईं। आपको बता दें कि कृति सेनन का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, जिनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल हैं।
जी हां, एक समय पहले कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई सारी खबरें सामने आई थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती थी। भले ही सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुके हैं, पर उनकी और कृति सेनन की खबरें आज भी खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम आपको कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत की उन तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं जो खूब वायरल हुईं।
कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत की वायरल तस्वीरें
आपको बता दें कि कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ एक फिल्म की थी, जिसका नाम “राब्ता” था। इस फिल्म में भी दोनों को काफी करीब देखा गया था। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन में फोटोशूट भी करवाया था, जो काफी वायरल हुआ था।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के फोटोशूट की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह काफी किलर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत की इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया था। इन दोनों ने कुछ फोटोशूट कराए थे, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
जैसा कि आप सभी लोग फोटोशूट की इस तस्वीर को देख सकते हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन काफी करीब दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को देखा जा सकता है कि इसमें सुशांत सिंह राजपूत को कृति सेनन किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आई थी। इस तस्वीर ने हर किसी का दिल जीत लिया था।
फैंस को सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की जोड़ी बहुत पसंद आती थी।