दीपिका पादुकोण से अपनी शादी को लेकर पहली बार खुलकर बोले रणवीर सिंह, खुद छत पर चढ़कर…

मुंबई: बॉलीवुड में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियाँ बन जाती हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खियाँ कलाकारों के निजी जीवन और उनके रिश्ते के बारे में बनती हैं। स्टार्स के रिश्तों के बारे में जानने के लिए उनके फैन्स बहुत बेकरार रहते हैं। हर फैन्स यही चाहता है कि वह अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री के बारे में सबकुछ जान जाए। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से मीडिया स्टार्स के निजी जीवन के बारे में कुछ ज्यादा ही लिखने लगा है।
हालाँकि आज हम आपको मीडिया के बारे में कुछ नहीं बताने जा रहे हैं। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के सबसे फेमस जोड़े के बारे में, जो आये दिन ख़बरों की सुर्खियाँ बने रहते हैं। जी हाँ आप सही समझे हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। पिछले कुछ दिनों ने मीडिया में दोनों के शादी की ख़बरें काफी गर्म हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों ही इसी साल सितम्बर से दिसंबर के बीच किसी भी समय शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी का फैन्स बेशब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार फिलहाल वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी हिन्दू रीती-रिवाज से होगी। यह भी कहा जा रहा है कि शादी के लिए दीपिका पहले ही शॉपिंग कर चुकी हैं। इन सभी खबरों पर रणवीर सिंह काफी समय से चुप थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते समय रणवीर सिंह ने कहा कि, ‘अभी मैं और दीपिका अपने काम में बहुत बिजी हैं। काम के साथ ही दीपिका अभी बैक प्रॉब्लम से गुजर रही है। इस वजह से हम काफी परेशान और विचलित हैं।‘
रणवीर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि, ‘अगर शादी को लेकर आगे कोई ऐसी बात होती है तो वह खुद छत पर चढ़कर इसके बारे में बताएँगे।‘ आपकी जानकारी के लिए बता दें फिल्म पद्मावत के रिलीज से पहले ही दीपिका पादुकोण के पैरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उज्वला रणवीर सिंह के पैरेंट्स जगजीत सिंह और अंजू भवनानी से मिले थे। इस दौरान दोनों परिवारों ने गिफ्ट्स भी एक्सचेंज किये थे। दीपिका पादुकोण को ज्वेलरी और सव्यसांची की साड़ी भी गिफ्ट में मिली थी। रणवीर ने दीपिका के बारे में कहा कि वह मेरी जिंदगी में बहुत ख़ास पर्सन हैं।
रणवीर ने दीपिका की तारीफ़ करते हुए कहा कि, वे बहुत शानदार एक्ट्रेस हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूँ। रणवीर ने कहा कि दीपिका के टैलेंट का पता कॉकटेल फिल्म से ही चल गया था। लेकिन दीपिका के टैलेंट के बारे में मैं बहुत पहले से ही जानता था। रणवीर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आज के समय में कोई स्टार डबल शिफ्ट करता होगा। लेकिन मुझे याद है कि रामलीला की शूटिंग के समय दीपिका चेन्नई एक्सप्रेस और ये जवानी है दीवानी में भी काम कर रही थीं। इसके बाद भी वह बहुत शांत रहती हैं। वह अन्दर और बाहर से बहुत अच्छी पर्सन हैं।