कभी गाने के लिए मिलते थे सिर्फ 10 रुपए, आज है भोजपुरी सिनेमा के धड़कन, जनिए खेसारी की कहानी

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की लोकप्रियता केवल बिहार ही नही पुरे देशभर में है।

खेसारीलाल यादव की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि जब खेसारी लाल यादव यूट्यूब पर कोई वीडियो डालते है तो वो सिर्फ कुछ मिनटों में ट्रेंडिंग होने लगता है।
बता दें कि खेसारी लाल (Khesari Lal) अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही गायक के साथ ही एक अच्छे डांसर भी रहे हैं। खासियत यह है की बरात में खेसारी लाल का गाना अवश्य बजता है, जो दिखता है कि इस सुपरस्टार (Bhojpuri Supar Star) के कितने चाहने वाले हैं।

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल को एक दौर में सिंगर बनने के लिए पैसों की दरकार थी। खेसारी लाल के पास पैसों की किल्लत थी। पैसो का बंदोबस्त करने के लिए उन्होंने लिट्टी चोखा बेचा।
आपको बताते चलें कि खेसारी लाल ने सैकड़ों भोजपुरी सूपरहिट गीत गाए हैं। अपने संघर्ष के दम पर खेसारी लाल आज की तारीख में भोजपुरी जगत के सुपरस्टार हैं।