महेंद्र सिंह धोनी का बाइक कलेक्शन, 100 से ज़्यादा लंबी लिस्ट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मोटरसाइकिल प्रेमी है यह बात किसी से छिपी नहीं है। उनका गैराज एक्सोटिक्स, विंटेज मोटरसाइकिल और कुछ सुपरबाइक्स से भरा हुआ है। एमएस धोनी हमेशा मोटरसाइकिल चलाने के शौकिन रहे हैं। क्रिकेट मैच से कुछ पैसे कमाने के बाद उन्होंने सबसे पहले एक सेकेंड हैंड यामाहा आरएक्स 100 (Yamaha Rx100 ) खरीदा था।

फिलहाल, आज उनकी मोटरसाइकिलों की गिनती 100 के पार है। Kawasaki Ninja H2, Confederate Hellcat, BSA and a Norton Vintage bike जैसी लाजवाब बाइक्स उनके गैरेज में शामिल हैं। न सिर्फ बाइक बल्कि उनका कार कलेक्शन भी क्लासिक है जिसमें Hummer H2, GMC Sierra, first-generation Mitsubishi Pajero और अनोखी 2-दरवाजे वाली स्कॉर्पियो शामिल है।

Yamaha RD 350

यमाहा आरडी 350 राजदूत के नाम से जानी जाती है। राजदूत एक समय में सड़को पर राज करती थी। उस दौर में हर बाइकर इस दोपहिया का दिवाना था। महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार जो टू व्हीलकर खरीदी वह राजदूत थी। हालांकि अब यह बाइक सड़कों पर नजर नहीं आती है। 

Kawasaki Ninja H2

धोनी की ये बाइक उनके सुपर बाइक कलेक्शन का हिस्सा है। इस बाइक में 998 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है। यह इंजन टू व्हीलर को 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की ताकत देता है। इस दोपहिया के 2017 वाले मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 33.30 लाख रुपये है। 

Confederate X132 Hellcat

यह बाइक पूरी दुनिया में केवल 150 लोगों के पास मौजूद है। साउथ इस्ट एशिया में यह बाइक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में ही शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये बाइक ब्रैड पिट, टॉम क्रूज और डेविड बेहकम जैसे लोगों के पास है। 

Ninja ZX-14R

धोनी का कावासाकी निंजा ZX-14R के लिए प्यार काफी गहरा है। निंजा ZX-14R में 1441 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ तैयार किया है जो कि 300 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 16.90 लाख रुपए है। 

Harley davidson fatboy

महेंद्र सिंह धोनी की बाइक कलेक्शन में अगला नाम हार्ले डेविडसन फैटब्वॉय का है। इस बाइक में 1690 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 65 बीएचपी की ताकत पैदा करती है। धोनी को इस टू व्हीलर को कई बार रांची में चलाते हुए देखा गया है। इसकी भारत में कीमत 17 लाख रुपये है। 

Ducati 1098

एमएस धोनी के बाइक गैराज में डुकाटी 1098 भी शामिल है। बाइक में पावर के लिए 1099 cc का इंजन दिया गया है जो 160 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच रखी गई है। 

suzuki shogun

धोनी ने इस बाइक की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। बाइक में 108.2 सीसी का दो स्ट्रोक वाला इंजन लगा था। कंपनी ने इस दोपहिया को यमाहा की आरएक्स 100 में मुकाबला करने के लिए बाजार में पेश किया था।

Norton Jubilee 250

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में दो क्लासिक मोटरसाइकिलों भी शामिल हैं जिनमें से एक बीएसए गोल्डस्टार है। यह 100 किमी / घंटा की स्पीड से दौड़ने वाली पहली ब्रिटिश मोटरसाइकिल में से एक थी। बाइक में 500cc का इंजन दिया गया है। 

Norton Jubilee 250

एमएस धोनी की दूसरी विंटेज बाइक नॉर्टन जुबली 250 है। क्रिकेटर ने अपनी बाइक के इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। जैसा कि बाइक के नाम से ही पता चलता है, यह 250cc इंजन से लैस है। 

पूरा पढ़े

Related Articles

Back to top button