सुनील शेट्टी की होने वाली बहू की खूबसूरती के ऊपर टिक गई हर किसी की निगाहें, हुस्न के जलवों से लबरेज़ है तानिया श्रॉफ़

सुनील शेट्टी के लिए साल 2023 की शुरुआत बहुत ही शानदार तरीके से हुई है। दरअसल सबसे पहले तो इस अभिनेता ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के हाथ केएल राहुल के साथ पीले कर दिए हैं और उसके बाद ही उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक हेराफेरी के तीसरे भाग के बनने की भी खबर आ गई है। इस खुशखबरी के बाद अब सुनील शेट्टी के लिए एक और बड़ी बात सामने आ गई है कि अब यह अभिनेता अपने बेटे की शादी भी कर सकता है क्योंकि उनकी बहू के बारे में जानकारी सामने आ गई है जो हद से ज्यादा खूबसूरत है। आइए आपको बताते हैं कौन है सुनील शेट्टी की होने वाली बहू जिनकी खूबसूरती इन दिनों लोगों को दीवाना बनाए जा रही है और साथ में वह बहुत पैसे वाली भी है।

सुनील शेट्टी ने हाल ही में जब अपनी बेटी के हाथ पीले किए थे तब उस दौरान उनके बेटे के ऊपर भी लोगों की नजर बनी हुई थी जो एक बहुत ही खूबसूरत लड़की के साथ में नजदीकियां बढ़ाते नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि जिस लड़की के साथ सुनील शेट्टी के बेटे नज़दीकियां बना रहे थे वह कोई और नहीं बल्कि तानिया श्रॉफ है जो उनके बचपन की ही दोस्त है। हर किसी को तानिया की खूबसूरती बहुत ज्यादा पसंद आई थी और आपको बता दें कि तानिया जाने-माने व्यवसाई जयदेव राख की बेटी है। आइए आपको बताते हैं कैसे अब यह बात कही जाने लगी है कि तानिया ही सुनील शेट्टी के घर की होने वाली बहू बन सकती है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक सुनील शेट्टी अब बेटी की शादी करने के बाद अपने बेटे को भी घोड़ी चढ़ा सकते हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान जाने-माने व्यवसाय जयदेव राख की बेटी तानिया के साथ पिछले 4 सालों से संबंधों में है और इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखकर ही यह बात कही जाने लगी है कि बहुत जल्द अहान और तानिया भी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बन सकते हैं। तानिया की खूबसूरती को देखकर पहली नजर में ही लोग दीवाने हुए जा रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि सुनील शेट्टी के लिए बहू के रूप में तानिया से खूबसूरत विकल्प कोई और नहीं मिलेगा और यही नहीं तानिया के पिता बड़े बिजनेसमैन है जिसकी वजह से ही अब यह बातें मानी जाने लगी है कि सुनील शेट्टी तानिया को ही घर की बहू बनाएंगे।