शरीर में 135 फ़्रैक्चर होने के बाद ही कमाल का सिंगर है यह लड़का, बना करोड़ों का मालिक

शरीर में 135 फ्रैक्चर: दुनिया अजीबो-ग़रीब कारनामों से भरी हुई है। यहाँ आपको ऐसी ऐसी चीज़ें देखने को मिल जाएँगी जिन्हें देखने के बाद आपको अपनी आँखों पर यक़ीन ही नहीं होगा। आज हम आपको भारत के एक ऐसे अद्भुत बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कला को देखकर आप इसके क़ायल हो जायेंगे। आपको जानकार हैरानी होगी कि शरीर में 135 फ़्रैक्चर होने के बाद भी 14 साल का स्पर्श शाह लोगों का चहेता बना हुआ है। इसे देखकर लोगों को बहुत प्रेरणा मिलती है। अपने शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ते हुए लोगों को मोटिवेट करने के काम करते हैं।
हज़ारों लोगों के बीच बोलने में नहीं लगता डर:
द सदर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को ‘हाउ अ टीनेजर टर्न इंपासिबल टू आईएम पॉसिबल’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें स्पर्श ने बताया कि स्टेज पर हज़ारों लोगों के बीच बोलने और गाना गाने में उन्हें ज़रा भी डर नहीं लगता है। आपको बता दें स्पर्श को देखकर लोग अक्सर उनसे यही पूछते हैं कि उन्हें डर नहीं लगता है? स्पर्श ने बताया कि जब लोग मुझसे इस तरह के सवाल पूछते हैं तो मैं उन्हें यही जवाब देता हूँ कि जब मैं लोगों के जीवन से डर निकालने के लिए उन्हें प्रेरित करता हूँ तो मुझे क्यों डर लगेगा।
गाना सुनकर हो जाएँगे हैरान:
स्पर्श ने बताया कि लोगों को सकारात्मक विचारों से प्रेरित करने में मुझे मज़ा आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें स्पर्श लगभग 40 से ज़्यादा फ़्रैक्चर के साथ पैदा हुए थे। आज वो फ़्रैक्चर बढ़कर 135 हो गए हैं। ऐसे में एक आम आदमी अपने जीवन से तंग आ जाता, जबकि स्पर्श केवल जी ही नहीं रहे हैं बल्कि लोगों को प्रेरित करने का काम भी करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान स्पर्श ने दो हिंदू और दो इंग्लिश गाने भी गाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें स्पर्श एक बहुत ही कमाल के सिंगर हैं। उनका गाना सुनकर आप बिना हैरान हुए नहीं रह पाएँगे।
शरीर में हैं 135 फ़्रैक्चर:
स्पर्श के माथे पर स्कल्प फ़्रैक्चर है और कई हड्डियाँ टूटी हुई हैं। दोनो हाथों में कुल मिलाकर 30 से ज़्यादा हड्डियाँ टूटी हुई हैं। दोनो पैरों में 60 से ज़्यादा हड्डियों में फ़्रैक्चर है, इसके साथ ही रीढ़ की हड्डियाँ भी टूटी हुई है। स्पर्श के गर्दन से लेकर नीचे तक रीढ़ की हड्डी में 19 स्क्रू और दो रॉड लगे हुए हैं। कुल मिलकर स्पर्श के शरीर में 135 फ़्रैक्चर हैं। स्पर्श ने अबतक कुल 10 गाने लिखे हैं और लगभग सभी गानों में ख़ुद ही संगीत भी दिया है। स्पर्श पिछले 7 सालों से भारतीय शास्त्रीय संगीत और 3 सालों से अमेरिकन वोकल म्यूज़िक की शिक्षा ले रहे हैं।
अजीबो-ग़रीब बीमारी से पीड़ित है स्पर्श:
स्पर्श ऑर्टिया जिनेसिस इन पर्फेक्टा बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी में रोगी की हड्डियाँ हल्के झटके से ही टूट जाती हैं। इस वजह से स्पर्श हर समय बिस्तर या व्हीलचेयर पर ही रहते हैं। स्पर्श अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं। फ़िलहाल वह अपने दादा के यहाँ सूरत आए हुए हैं। जब स्पर्श पैदा हुआ था तो उस समय उसके शरीर में 40 फ़्रैक्चर थे, इसे देखकर डॉक्टर ने कहा था कि यह ज़्यादा से ज़्यादा दो दिन जी पाएगा। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंज़ूर थे। आज स्पर्श अपने काम की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। स्पर्श दुनियाभर में 100 से ज़्यादा लाइव परफ़ॉरमेंस दे चुका है। स्पर्श मंत्रो के साथ हर रोज़ भगवान की पूजा भी करते हैं।